Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Aug, 2026 08:58 AM

यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पेंडिंग है और आप उसे निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस हफ्ते गुरुवार से रविवार के दौरान बैंकों में छुट्टियों का दौर रहने वाला है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए Branch...
नई दिल्ली : यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पेंडिंग है और आप उसे निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस हफ्ते गुरुवार से रविवार के दौरान बैंकों में छुट्टियों का दौर रहने वाला है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए Branch जाने से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।
13 अगस्त (गुरुवार) को देशभर में नहीं बल्कि केवल मणिपुर राज्य में बैंक बंद रहेंगे। मणिपुर में 13 अगस्त को 'पैट्रियट डे' (Patriot Day / देशभक्त दिवस) मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1891 के ऐतिहासिक एंग्लो-मणिपुरी युद्ध में शहीद हुए वीरों, सैनिकों और नेताओं की स्मृति में मनाया जाता है। मणिपुर के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में 13 अगस्त को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते गुरुवार से रविवार के बीच केवल शुक्रवार (14 अगस्त) ही ऐसा दिन होगा जब देशभर में शाखाएं खुली रहेंगी:
तिथि / दिन, स्थिति, विवरण
13 अगस्त (गुरुवार), आंशिक छुट्टी, केवल मणिपुर में पैट्रियट डे के अवसर पर बैंक बंद
14 अगस्त (शुक्रवार), बैंक खुलेंगे, देशभर में सामान्य कामकाज होगा
15 अगस्त (शनिवार), राष्ट्रीय छुट्टी, स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर देशभर में बैंक बंद
16 अगस्त (रविवार), साप्ताहिक छुट्टी, रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद
यह भी पढ़ें: Helicopter crash: बड़ा हादसा: सेना का अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में दोनों क्रू मेंबर्स की मौत
चार दिनों के इस लंबे वीकेंड के बीच केवल शुक्रवार (14 अगस्त) को ही बैंक से जुड़े कार्य शाखाओं में हो सकेंगे। हालांकि, लॉन्ग वीकेंड के चलते स्टाफ की कम उपस्थिति या छुट्टी पर होने के कारण कुछ शाखाओं में काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। इसलिए अपने जरूरी कामकाज की योजना सोच-समझकर बनाएं।
भले ही बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन राहत की बात यह है कि ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी। UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से चालू रहेंगी। ATM से कैश निकालने और फंड ट्रांसफर करने जैसे ऑनलाइन काम घर बैठे आसानी से किए जा सकेंगे। केवल वही काम प्रभावित होंगे जिनके लिए बैंक शाखा जाना अनिवार्य होता है (जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना या केवाईसी कागजात जमा करना)।