3 सहेलियां अचानक हुई लापता, पुलिस ने एक को ढूंढा तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

Edited By Updated: 02 Nov, 2025 12:06 PM

bareilly missing girls found amroha himachal rudrapur

उत्तर प्रदेश के बरेली में 29 अक्टूबर को लापता हुई तीन किशोरियों में से एक को पुलिस ने अमरोहा के गजरौला से बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि तीनों अपनी मर्जी से घर से निकली थीं। हिमाचल प्रदेश गई किशोरी ही इस योजना की मास्टरमाइंड थी, जो पहले...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र से 29 अक्टूबर को एक साथ लापता हुईं तीन किशोरियों (उम्र करीब 17 वर्ष) का सुराग पुलिस को मिल गया है। इनमें से एक किशोरी को अमरोहा जनपद के गजरौला से बरामद कर लिया गया है, जबकि शेष दो की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें हिमाचल प्रदेश के सोलन और उत्तराखंड के रुद्रपुर रवाना हो गई हैं। जांच में सामने आया है कि तीनों किशोरियां अपनी मर्जी से घर से निकली थीं और इसमें एक किशोरी ने बाकी दोनों को बाहर जाने के लिए उकसाया था।

कपड़ा खरीदने का बहाना बनाकर निकली थीं तीनों
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि 29 अक्टूबर की दोपहर बाद तीनों सहेलियां कपड़ा खरीदने के बहाने घर से निकली थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर 30 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की और बाद में अपहरण की आशंका पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। किशोरियों के पास मोबाइल फोन नहीं होने से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। फुटेज में दिखा कि तीनों एक ऑटो से सेटेलाइट बस अड्डा पहुंचीं और वहां से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गईं।

अमरोहा से मिली एक किशोरी
पुलिस टीम ने सुराग लगाते हुए अमरोहा के गजरौला पहुंचकर एक किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि हिमाचल प्रदेश गई किशोरी ही पूरी योजना की मास्टरमाइंड थी। वह पहले सोलन की एक दवा कंपनी में पैकिंग का काम कर चुकी है। वहां उसकी मुलाकात अमरोहा निवासी एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। घरवालों को पता चलने पर उसे बरेली बुला लिया गया और मोबाइल छीन लिया गया।

किशोरी ने मां से जिद की थी कि वह हिमाचल जाकर प्रेमी से शादी करेगी। इसी जिद में उसने दो सहेलियों को दिल्ली या हिमाचल में नौकरी कर अपनी मर्जी से जीने का लालच दिया और साथ चलने को राजी कर लिया। अमरोहा से बरामद किशोरी ने बताया कि तीनों पहले गजरौला पहुंचीं, जहां हिमाचल गई सहेली का प्रेमी पहले से मौजूद था। दो दिन वहीं रुकने के बाद एक किशोरी हिमाचल चली गई, दूसरी रुद्रपुर और वह खुद अमरोहा चली गई।

जल्द बरामद होंगी बाकी दोनों: सीओ
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने कहा, “तीनों किशोरियां अपनी मर्जी से घर से गई थीं। एक को अमरोहा से बरामद कर लिया गया है। दूसरी के सोलन (हिमाचल) और तीसरी के रुद्रपुर में होने की पुष्टि हुई है। दोनों स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही उन्हें बरामद कर बयान दर्ज किए जाएंगे।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!