BCCI में परिवारवाद हावी, फैंस बोले- राजा का बेटा ही राजा बनता है

Edited By Updated: 23 Oct, 2019 05:17 PM

bcci anurag thakur amit shah arun dhumal jai shah

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 33 महीने के लंबे अंतराल बाद अपने नए पदाधिकारी मिल गए, जिसमें कुछ अहम पदों पर केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदारों की ताजपोशी हुई है। बीसीसीआई के बुधवार को हुए चुनावों में आधिकारिक तौर पर पूर्व कप्तान गांगुली को...

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 33 महीने के लंबे अंतराल बाद अपने नए पदाधिकारी मिल गए, जिसमें कुछ अहम पदों पर केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदारों की ताजपोशी हुई है। बीसीसीआई के बुधवार को हुए चुनावों में आधिकारिक तौर पर पूर्व कप्तान गांगुली को अध्यश्र पद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया है। अरूण धूमल को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है जो बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई हैं। 

PunjabKesari
अमित शाह के बेटे और अनुराग ठाकुर के भाई के बोर्ड के नए पदाधिकारी बनते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि अभी भी राजा का बेटा ही राजा बनता है। कुछ यूजर्स ने इस फैसले को सही तो किसी ने इसकी आलोचना की है। 

PunjabKesari

गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव भी रह चुके है शाह के बेटे
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। पेशे से इंजीनियर जय 31 साल के हैं और बोर्ड की प्रशासनिक टीम का हिस्सा बनने वाले सबसे युवा पदाधिकारी भी हैं। जय को मई 2009 में बोर्ड का कार्यकारी सदस्य चुना गया था जिसके बाद सितंबर 2013 में वह जीसीए के संयुक्त सचिव चुने गए थे।    


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य रहे हैं अनुराग ठाकुर के भाई
वहीं ठाकुर के छोटे भाई अरूण हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य रहे हैं जिन्हें गत माह राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया था। 44 साल के अरूण के पास क्रिकेट प्रशासन में तीन वर्ष का अनुभव है, वह एचपीसीए में 2012 से 2015 के बीच उपाध्यक्ष रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!