Edited By Rohini Oberoi,Updated: 15 Jan, 2026 12:27 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया। पुलिस...
नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मदद का हाथ बढ़ाकर जाल में फंसाया
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी साल 2003 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसके पति अचानक घर से लापता हो गए थे। परेशान महिला अपने पति की तलाश कर रही थी तभी एक सहेली के माध्यम से उसकी मुलाकात राजीव शर्मा (42 वर्ष) से हुई। आरोपी राजीव ने खुद को मददगार बताया और महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके पति को ढूंढने में मदद करेगा। सहानुभूति जताते हुए आरोपी ने महिला से फोन पर बात करना शुरू किया और धीरे-धीरे उसकी लाचारी का फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा देने लगा।
यह भी पढ़ें: आ गया नया Digital Condom! जो निजी पलों को रिकॉर्डिंग और लीक से बचाएगा, जानें ये कैसे करता है काम?
शोषण, गर्भपात और अपहरण की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी की असलियत साल 2022 में सामने आई। आरोपी उसे राजकिशोर नगर स्थित अपने घर ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और दबाव बनाकर जबरन गर्भपात करा दिया। महिला ने बाद में एक बच्ची को जन्म दिया जिसे लेकर आरोपी ने खौफनाक धमकी दी। उसने कहा कि अगर महिला ने पुलिस में शिकायत की तो वह बच्ची का अपहरण कर लेगा और महिला को जान से मार देगा।
पुलिस की कार्रवाई: आरोपी राजीव शर्मा जेल रवाना
सालों तक जुल्म सहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और 12 जनवरी को थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोपों को सही पाया और जरूरी सबूत जुटाए। आरोपी राजीव शर्मा निवासी राजकिशोर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Rape), जान से मारने की धमकी और जबरन गर्भपात कराने जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।