प्यार में बदली दोस्ती, दोनों Live In में रहने लगे साथ, शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर...

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 09:06 AM

gurugram live in partner crosses all limits of cruelty

दिल्ली-एनसीआर से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने न केवल मारपीट की बल्कि बर्बरता की ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपी पर...

नेशनल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने न केवल मारपीट की बल्कि बर्बरता की ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपी पर आरोप है कि उसने छात्रा के निजी अंगों (Private Parts) पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी और इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो भी बनाया।

ऑनलाइन दोस्ती से शुरू हुआ खूनी खेल

मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी मुलाकात शिवम नामक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शक के आधार पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

16 फरवरी: वो काली रात जब दरिंदा बना प्रेमी

एफआईआर के अनुसार 16 फरवरी 2026 को आरोपी शिवम ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने छात्रा का सिर दीवार और फर्नीचर पर पटका। स्टील की बोतल, मिट्टी के घड़े और चाकू से पैरों पर वार किए ताकि वह कभी चल न सके। आरोपी ने पीड़िता के निजी अंगों को सैनिटाइजर छिड़क कर जलाने की कोशिश की और धमकी दी कि वह उसे कभी मां नहीं बनने देगा। मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी! इन 12 राज्यों पर आंधी-बारिश और बिजली दिखाएंगे अपना तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

बंगाली भाषा ने बचाई जान

18 फरवरी की रात पीड़िता ने बड़ी चालाकी से आरोपी के ही फोन से अपनी मां को फोन किया। आरोपी को बंगाली समझ नहीं आती थी इसलिए छात्रा ने अपनी आपबीती अपनी मातृभाषा में मां को बता दी। मां ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को बचाया।

अस्पताल में जिंदगी की जंग और पुलिसिया कार्रवाई

पीड़िता को पहले गुरुग्राम के सेक्टर-10 अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह वहीं उपचाराधीन है।

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में आरोपी शिवम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है:

  • धारा 69: शादी का झांसा देकर संबंध बनाना।

  • धारा 115, 118(1), 118(2): गंभीर चोट पहुंचाना और खतरनाक हथियारों का उपयोग।

  • धारा 127(2), 351(2): आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित अपराध।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!