लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर BJP की आज दिल्ली में बड़ी बैठक, जेपी नड्डा करेंगे अध्यक्षता

Edited By Updated: 24 Feb, 2024 01:12 AM

bjp s meeting today in delhi on preparations for lok sabha elections

लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनने का भरोसा है।

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनने का भरोसा है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नीत विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन भी जीत का दंभ भर रही है। लोकसभा चुनाव का अब तक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि चुनाव अप्रैल-मई में होना तय है। 

कई पार्टियां उम्मीदवारों का ऐलान करना भी शुरू कर चुकी हैं। इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शनिवार को दिल्ली में अहम बैठक होगी। भाजपा मुख्यालय में होने वाली बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी शामिल होंगे। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!