दिल्ली विधानसभा चुनावः BJP की तीसरी लिस्ट जारी, मोहन सिंह बिष्ट को बनाया मुस्तफाबाद से प्रत्याशी

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 05:44 AM

bjp s third list released mohan singh bisht made candidate from mustafabad

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मनाने के लिए उन्हें मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मनाने के लिए उन्हें मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

बिष्ट ने पार्टी द्वारा कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले का खुलेआम विरोध किया था। वह वर्तमान दिल्ली विधानसभा में इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बिष्ट करावल नगर से पांच बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने गढ़ से टिकट न दिए जाने पर खुले तौर पर नाराजगी व्यक्त की थी।

पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक के बाद वह शांत हो गए हैं। इससे पहले दिन में बिष्ट ने मीडिया से कहा कि उनकी जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने का पार्टी का फैसला ‘‘गलत'' है और इसके परिणाम पांच फरवरी को मतदान के बाद नजर आएंगे।

बिष्ट ने दावा किया था, ‘‘आपने मोहन सिंह बिष्ट को नहीं, बल्कि ‘समाज' (उत्तराखंडी समुदाय) को चुनौती दी है। इस फैसले के कारण भाजपा कम से कम 8-10 सीटें खो देगी, जिसमें करावल नगर, बुराड़ी, मुस्तफाबाद और गोकलपुरी शामिल हैं।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!