ममता बनर्जी बोली, बंगाल वालों BJP का वोट मत देना, वर्ना आपको ‘जय श्री राम’ बोलना पड़ेगा

Edited By Updated: 17 Mar, 2021 04:43 PM

bjp wanted to keep me indoors before elections banerjee

बनर्जी ने एक व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘वे (भाजपा) मुझे घर के अंदर रखना चाहते थे ताकि मैं चुनाव के दौरान बाहर न जा सकूं। उन्होंने मेरा पैर घायल कर दिया।''

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि बंगाल वालों भाजपा को वोट मत देना नहीं तो जय श्री राम बोलना पडेगा, भाजपा जीतने के बाद आपसे जय श्री राम बुलवायेगी। ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी को वोट न दें नहीं तो आप अपने ‘धर्म’ का पालन नहीं कर पाएंगे। उन्होेंने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें घर के अंदर रखना चाहती थी।


झारग्राम जिले के गोपीबल्लवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उन पर शारीरिक हमला किया करती थी और अब भाजपा भी वही कर रही है। बनर्जी ने एक व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘वे (भाजपा) मुझे घर के अंदर रखना चाहते थे ताकि मैं चुनाव के दौरान बाहर न जा सकूं। उन्होंने मेरा पैर घायल कर दिया।'


उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘वे मेरी आवाज को नहीं दबा सकते, हम भाजपा को हरा देंगे।' उन्होंने कहा, ‘हमारे उम्मीदवारों के लिए आप जो वोट डालेंगे, वह मेरे लिए होगा।' बनर्जी ने दावा किया कि हालांकि भाजपा ने 2019 में झारग्राम लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन पार्टी के सांसद ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!