गुजरात की पटाखा फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत

Edited By Updated: 01 Apr, 2025 01:23 PM

blast in a firecracker factory in gujarat 10 people died

गुजरात के बनासकांठा जिले की एक पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है।

नेशनल डेस्क : गुजरात के बनासकांठा जिले की एक पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट की घटना सामने आई है। पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने से 12 मजदूरों की जलकर मौत हो गई। यह घटना दीपक टेडर्स नामक फैक्ट्री में हुई, जहां पटाखे बनाए जाते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, फैक्ट्री का स्लैब टूटने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि एक बायलर फटने से ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग फैल गई। इस हादसे के बाद 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया। जिला कलेक्टर मिहिर पटेल ने 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। फिलहाल, मलबे को हटाने का काम जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!