पालघर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 44 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार

Edited By Updated: 05 May, 2026 09:36 AM

brown sugar worth rs 44 lakh seized in palghar two arrested

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 44 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 'ब्राउन शुगर' जब्त करने के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यतीश देशमुख...

Brown Sugar Seized Safale : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 44 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 'ब्राउन शुगर' जब्त करने के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यतीश देशमुख ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों के बारे में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को सफाला के पंडित पाड़ा इलाके की एक इमारत में स्थित फ्लैट पर छापा मारा। 

उन्होंने कहा, छापेमारी के दौरान हमने 224.61 ग्राम 'ब्राउन शुगर' जब्त की जिसकी कीमत 44,92,200 रुपये है। इसके अलावा नकदी, कुछ पैकिंग सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए जिससे जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य 45,25,850 रुपये हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उत्तराखंड निवासी खुदाबक्श मोहम्मद साहिद (38) और उत्तर प्रदेश निवासी हीना जमील अहमद (35) को गिरफ्तार कर लिया तथा एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिन्होंने उन्हें आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया जबकि नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!