क्या HIV पॉजिटिव व्यक्ति के साथ बना सकते हैं शारीरिक संबंध? यहां जानिए पूरा सच

Edited By Updated: 01 May, 2025 11:58 AM

can you have physical relations with an hiv positive person

एड्स (HIV) आज भी एक ऐसा विषय है जिसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल और गलतफहमियां हैं। 1980 के दशक में सामने आए इस वायरस के संक्रमण और फैलाव को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं। क्या HIV संक्रमित व्यक्ति के साथ रहना सुरक्षित है? यह कैसे फैलता है और...

नेशनल डेस्क। एड्स (HIV) आज भी एक ऐसा विषय है जिसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल और गलतफहमियां हैं। 1980 के दशक में सामने आए इस वायरस के संक्रमण और फैलाव को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं। क्या HIV संक्रमित व्यक्ति के साथ रहना सुरक्षित है? यह कैसे फैलता है और सबसे अहम सवाल क्या HIV पॉजिटिव व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए जा सकते हैं? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

क्या है HIV का खतरा?

HIV यानी ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस एक ऐसा वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है और एड्स (AIDS - एक्वायर्ड इम्युनोडेफिसिएंसी सिंड्रोम) का कारण बनता है। एक बार जब कोई व्यक्ति HIV से संक्रमित हो जाता है तो यह संक्रमण जीवनभर उसके साथ रहता है। असुरक्षित यौन संबंध HIV वायरस के एक संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में फैलने का सबसे प्रमुख कारण है। हालांकि इसके अलावा भी HIV फैलने के अन्य तरीके हो सकते हैं।

HIV के शुरुआती लक्षण

HIV संक्रमण के शुरुआती चरणों में कुछ लोगों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं जिनमें शामिल हैं:

➤ बुखार आना
➤ गले में खराश
➤ ठंड लगना
➤ अत्यधिक थकान
➤ मांसपेशियों में दर्द
➤ सिरदर्द
➤ रात को पसीना आना
➤ शरीर पर चकत्ते पड़ना

इन तरीकों से नहीं फैलता HIV संक्रमण

यह जानना जरूरी है कि HIV कुछ सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता है जैसे:

➤ एक ही हवा में सांस लेना
➤ गले मिलना, किस करना और हाथ मिलाना
➤ एक साथ खाना खाना
➤ एक साथ नहाना
➤ एक-दूसरे की चीजें साझा करना
➤ एक ही शौचालय का उपयोग करना
➤ दरवाजे की कुंडी या हैंडल छूना

HIV पॉजिटिव के साथ शारीरिक संबंध, खतरा या संभव?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या HIV पॉजिटिव व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है। आमतौर पर माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति HIV पॉजिटिव है तो उसे स्वस्थ व्यक्ति के साथ यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। कंडोम का इस्तेमाल भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता है क्योंकि कंडोम के फटने से शरीर के तरल पदार्थों का आदान-प्रदान हो सकता है जिससे स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है।

HIV पॉजिटिव व्यक्ति सुरक्षित यौन संबंध कैसे बना सकते हैं?

यौन संबंध HIV संक्रमण फैलाने का एक प्रमुख माध्यम है इसलिए HIV पॉजिटिव व्यक्तियों के लिए सुरक्षित यौन संबंध के विकल्पों पर विचार करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में ओरल सेक्स (मुख मैथुन) एक अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प हो सकता है क्योंकि HIV छूने से नहीं फैलता है। इसलिए HIV पॉजिटिव व्यक्ति अपने साथी को छू सकते हैं और किस भी कर सकते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि किसी भी प्रकार के यौन संबंध से पहले दोनों साथियों को संभावित जोखिमों और सुरक्षा उपायों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और सहमति बनानी चाहिए।

आज चिकित्सा विज्ञान में काफी प्रगति हो चुकी है और एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) के माध्यम से HIV को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। जो लोग ART पर हैं और जिनका वायरल लोड undetectable है उनमें HIV फैलने का खतरा बहुत कम होता है। हालांकि सुरक्षा के लिए हमेशा सावधानी बरतना जरूरी है और किसी भी निर्णय से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!