पत्नी का शव कंधे पर उठाकर 130 KM के सफर पर निकल पड़ा पति, पुलिस बनी मददगार, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 09 Feb, 2023 11:13 PM

carrying the dead body of his wife on his shoulder the police became helpful

आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऐसा काम किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम में एक युवक अपनी पत्नी का शव कंधे पर लेकर जा रहा था

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऐसा काम किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम में एक युवक अपनी पत्नी का शव कंधे पर लेकर जा रहा था। शख्स को शव लेकर कई की चलना पड़ा। डॉक्टरों ने महिला की हालत देख उसके बचने की संभावना न के बरावर कही थी। इस पर पति ऑटो से बीमार पत्नी को लेकर घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने शव को घर तक ले जाने से इंकार करते हुए उसे नीचे उतार दिया। फिलहाल जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, वे मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजाम कर शव उसके घर भिजवाया है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।


एक दिन पहले प्राइवेट अस्पताल में कराया था भर्ती
पुलिस के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट जिले में रहने वाले 35 साल के सामुलु पांगी की पत्नी इदे गुरु बीमार थी। सामुलु ने पत्नी गुरु को विशाखापट्टनम के एक प्राइवेट अस्पताल में 8 फरवरी को भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि गुरु के बचने का कोई मौका नहीं है। उसके पति ने सरोदा गांव अपने घर जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया। जब ऑटो विजयनगरम पहुंचा तो महिला की मौत हो गई। जैसे ही ऑटो ड्राइवर को पता लगा, उसने शव वहीं उतार दिया। सामुलु को कोई और रास्ता न सूझा। वह अपनी पत्नी के शव को अपने कंधे पर लेकर बाकी 130 किमी तक अपने घर की ओर चल पड़ा।

 

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के नेक काम को सराहा
जैसे ही यह घटना विजयनगरम पुलिस तक पहुंची, उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और शव को उनके गांव ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की। डीजीपी श्री के.वी. राजेंद्रनाथ रेड्डी पुलिसकर्मियों के इस नेक काम के लिए उनकी सराहना की है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!