CBSE Notification: बोर्ड एग्जाम से पहले CBSE का बड़ा नोटिस, बनवानी होगी APAAR ID नहीं तो...

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 09:13 AM

cbse cbse notification apaar id cbse board exams

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं। इस वर्ष, सीबीएसई ने नई गाइडलाइंस के तहत Automated Permanent Academic Account Registration (APAAR) आईडी बनवाने के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं। इस साल, CBSE ने नई गाइडलाइंस के तहत Automated Permanent Academic Account Registration (APAAR) आईडी बनवाने के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित कर अभिभावकों को अपार आईडी कार्ड के महत्व के बारे में समझाएं। आइए जानते हैं कि अपार आईडी क्या है और इसे बनवाने की प्रक्रिया क्या है।

क्या है APAAR आईडी?

APAAR आईडी एक यूनिक 12-अंकों का पहचान पत्र है, जिसमें प्रत्येक छात्र की शैक्षिक और अन्य गतिविधियों से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है। यह आईडी केंद्र सरकार की ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ स्कीम के तहत बनाई जा रही है। इसमें शामिल जानकारियां इस प्रकार हैं:

यह डिजिलॉकर के साथ इंटीग्रेटेड होगी, जिससे छात्र के प्रमाणपत्र और रिकॉर्ड्स डिजिटल रूप से सुरक्षित और आसानी से एक्सेस किए जा सकेंगे।

PunjabKesari

APAAR आईडी बनाने की प्रक्रिया

  1. अभिभावकों की सहमति: – स्कूल, अभिभावकों को सहमति पत्र वितरित करेंगे। – सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के साथ, छात्र और अभिभावक के आधार कार्ड की प्रति स्कूल को जमा करनी होगी।

  2. स्कूल का रोल: – स्कूल UDISE पोर्टल की मदद से छात्रों की अपार आईडी बनाएंगे। – आईडी तैयार होने के बाद, इसकी जानकारी अभिभावक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

APAAR आईडी का महत्व

APAAR आईडी से छात्र की शैक्षिक और अन्य उपलब्धियों को ट्रैक करना आसान होगा। इसके माध्यम से:

  • छात्र के कोर्स और अंकों की पूरी जानकारी मिलेगी।

  • प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षिक रिकॉर्ड डिजिटली उपलब्ध रहेंगे।

  • स्कॉलरशिप और अन्य लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

अपार आईडी का उपयोग और प्रबंधन

CBSE ने APAAR ID मॉनिटरिंग (AIM) प्रणाली विकसित की है, जो अपार आईडी के विकास और प्रबंधन की निगरानी करती है। AIM पोर्टल के माध्यम से छात्रों की जानकारी को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है। इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इस प्रणाली का उद्देश्य छात्रों के रिकॉर्ड को सटीक और व्यवस्थित रखना है।

स्कूलों के लिए निर्देश

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों को अपार आईडी की उपयोगिता और आवश्यकता के बारे में जागरूक करें। इसके लिए पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की जानी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!