CRPF पर फेंके गए ग्रेनेड का CCTV फुटेज आया सामने,  बंकर के पीछे छिपकर जवान ने बचाई जान

Edited By Updated: 27 Jun, 2021 09:35 AM

cctv footage of the grenade attack

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बर्बरशाह इलाके में शनिवार को  आंतकवादियों द्वारा किए गए हमले का सीसीटीवी फुटेज  सामने आया है।  सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था ,  जिससे एक असैन्य नागरिक की मौत हो गई तथा एक महिला समेत...

नेशनल डेस्क:  जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बर्बरशाह इलाके में शनिवार को  आंतकवादियों द्वारा किए गए हमले का सीसीटीवी फुटेज  सामने आया है।  सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था ,  जिससे एक असैन्य नागरिक की मौत हो गई तथा एक महिला समेत तीन घायल हो गए थे। 


सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि सड़क किनारे अचानक एक ब्लास्ट होता है और धमाके के साथ वहां धुआं उठता है।  अचानक धमाका होने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहा है, जो बंकर के पीछे छिपकर खुद को बचाता दिख रहा है। ब्लास्ट सड़क से गुजर रही एक महिला के बिल्कुल पास हुआ था। 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने क्रालखुड पुलिस थानांतर्गत बर्बरशाह क्षेत्र में शाम छह बजे के आसपास सीआरपीएफ और पुलिस के एक संयुक्त दल पर ग्रेनेड फेंका था। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया जिससे चार असैन्य नागरिक घायल हो गए जिनमें एक महिला शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!