Edited By Tanuja,Updated: 17 Feb, 2026 07:02 PM

पेरू का एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया है, जिसमें ‘जीजस’ नाम का मासूम बच्चा अपनी दिवंगत माँ की कब्र पर खड़े होकर उन्हें अपना स्कूल रिपोर्ट कार्ड दिखाता है। यह दृश्य माँ-बेटे के अटूट रिश्ते और इंसानियत की संवेदनशीलता को गहराई से छू जाता है।
International Desk: सोशल मीडिया पर बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो एक बार फिर लोगों की आंखें नम कर रहा है। पेरू के इस पुराने वीडियो में ‘जीजस’ नाम का एक मासूम बच्चा अपनी माँ की कब्र पर खड़ा होकर उन्हें अपना स्कूल रिपोर्ट कार्ड दिखाता नजर आता है। बच्चा रिपोर्ट कार्ड दिखाने के बाद फफक कर रो पड़ता है। बच्चे की मासूमियत, मां के प्रति प्रेम और उससे बिछड़ने का दर्द वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि जीजस ने अपनी माँ से वादा किया था कि वह पढ़ाई में अच्छे अंक लाएगा। माँ के निधन के बाद भी उसने यह वादा नहीं तोड़ा। वह अक्सर कब्रिस्तान जाता है, अपनी माँ से “मिलता” है और उन्हें स्कूल, पढ़ाई और नंबरों की बातें बताता है मानो माँ आज भी उसे देख और सुन रही हों।
VIDEO DOCUMENTO, CONMOVEDOR.
UN NIÑO, TODAS LAS SEMANAS VISITA EL CEMENTERIO, MUESTRA SUS CALIFICACIONES Y PASA LA NOCHE, JUNTO A LA TUMBA DE SU MADRE.
CUIDA A TU MADRE, NO SABES LO QUE SE SUFRE POR NO TENER UNA MAMA O POR PERDERLA. pic.twitter.com/WabqsltvJL
— MARCELO FAVA (@MARCELOFAVAOK) October 3, 2024
वीडियो के अंत में एक अजनबी व्यक्ति जीजस की भावनाओं को समझता है। वह चुपचाप बच्चे का हाथ थामता है और उसे सहारा देकर अपने साथ ले जाता है। यह छोटा-सा दृश्य इंसानियत, संवेदना और मानवीय रिश्तों की सबसे सच्ची मिसाल बन जाता है। स्थानीय मीडिया Exitosa Noticias के अनुसार, जीजस की माँ का निधन वर्ष 2005 में हुआ था। वर्षों बाद सामने आया यह वीडियो अब दुनियाभर के लोगों को यह याद दिला रहा है कि माँ-बेटे का रिश्ता समय, दूरी और मौत से भी बड़ा होता है।यह कहानी सिर्फ एक बच्चे की नहीं, बल्कि उस प्रेम की है जो कभी खत्म नहीं होता जो कब्र की खामोशी में भी ज़िंदा रहता है और दिलों को भीतर तक छू जाता है।