साइकिल गर्ल ज्योति के पिता की हार्ट अटैक से मौत, पिछले साल लॉकडाउन में गुड़गांव से लाई थी दरभंगा

Edited By Updated: 31 May, 2021 01:20 PM

cycle girl jyoti s father dies of heart attack

साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान की सोमवार सुबह मौत हो गई। बिहार के दरभंगा की रहने वाली साइकिल गर्ल ज्योति के परिजनों ने बताया कि आज सुबह हार्ट अटैक के कारण मोहन पासवान की मौत हो गई। बता दें कि ज्योति पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब...

नेशनल डेस्क: साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान की सोमवार सुबह मौत हो गई। बिहार के दरभंगा की रहने वाली साइकिल गर्ल ज्योति के परिजनों ने बताया कि आज सुबह हार्ट अटैक के कारण मोहन पासवान की मौत हो गई। बता दें कि ज्योति पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा था।

PunjabKesari

जब देश में सबकुछ बंद था उस समय ज्योति साइकिल पर अपने पिता को बिठाकर गुड़गांव से दरभंगा लेकर आई थी। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव की 13 साल की ज्योति पिछले साल लॉकडाउन में गुड़गांव से 8 दिन में दरभंगा पहुंची थी। लोगों ने ज्योति की हिम्मत की तब काफी तारीफ की थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!