Cyclone Ditwah: साइक्लोन डिटवा का कहर: बाढ़–लैंडस्लाइड में 47 लोगों की मौत, 21 लापता

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 08:57 AM

cyclone detwa wreaks havoc in sri lanka death toll reaches 47

श्रीलंका जो कि भारत का पड़ोसी देश है इस समय एक भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भयंकर चक्रवात दितवाह ने देश में बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति पैदा कर दी है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा...

नेशनल डेस्क। श्रीलंका जो कि भारत का पड़ोसी देश है इस समय एक भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भयंकर चक्रवात दितवाह ने देश में बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति पैदा कर दी है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 21 लोग अभी भी लापता हैं।

 

बड़ा नुकसान और हताहतों की संख्या

इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन के बाद से 21 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

 

कैसे हुई शुरुआत?

चक्रवात 'दितवाह' ने कल सुबह श्रीलंका के पूर्वी तट पर दस्तक दी (लैंडफॉल किया) थी। इसके बाद से यह शक्तिशाली चक्रवात लगातार श्रीलंका के अलग-अलग हिस्सों में तबाही मचा रहा है।

 

 

 

राहत और बचाव कार्य

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें तत्काल बचाव और राहत अभियान में जुट गई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

 

पर्यटकों के लिए अपील

देश में आई इस गंभीर आपदा के कारण पर्यटन मंत्रालय ने फिलहाल विदेशी और घरेलू पर्यटकों से श्रीलंका न आने की अपील की है। यह अपील पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जोरों पर हैं और कई इलाके खतरनाक बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!