DA Hike News: 58% से 63% तक पहुंच सकता है सरकारी कर्मचारियों का DA, सैलरी में आएगा बंपर उछाल, इस दिन होंगी लागू नईं दरें

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 01:40 PM

da hike news 5 da hike news for central government employees 2026

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 की छमाही किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होने वाली है। महंगाई के मोर्चे पर राहत देते हुए सरकार जल्द ही DA में 5 % की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का कुल डीए 58% से बढ़कर 63% पर पहुंच...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 की छमाही किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होने वाली है। महंगाई के मोर्चे पर राहत देते हुए सरकार जल्द ही DA में 5 % की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का कुल डीए 58% से बढ़कर 63% पर पहुंच जाएगा।

AICPI इंडेक्स ने तय किया डीए का भविष्य

महंगाई भत्ते का निर्धारण श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आधार पर होता है। दिसंबर 2025 के आंकड़े सामने आ चुके हैं:

  • दिसंबर का आंकड़ा: 148.2 अंक।
  • स्थिति: सूचकांक नवंबर के स्तर पर ही स्थिर रहा है, जो डीए में अधिकतम बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है।
  • विशेषज्ञों की राय: ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के अनुसार, सूचकांक की स्थिरता 5% की बढ़ोतरी की उम्मीद दिखा रही है।

PunjabKesari

सैलरी पर क्या होगा असर?

केंद्र सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) डीए संशोधित करती है। जुलाई 2025 में इसे 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। अब 63% होने पर कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में बंपर उछाल आएगा। यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

समझिए DA कैलकुलेशन का गणित

महंगाई भत्ता हवा-हवाई नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक फॉर्मूले पर आधारित होता है। इसके लिए पिछले 12 महीनों के average consumer price index का उपयोग किया जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!