Garlic benefits: रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 1 कली खाने से दूर होंगी ये गंभीर बीमारियां... पहले जान लें खाने का सही तरीका

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 07:31 AM

daily garlic eating method garlic benefits high blood pressure remedy

भारतीय रसोई में अकसर हर्बस के तौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह छोटी सी कली सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है?

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में अकसर हर्बस के तौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह छोटी सी कली सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना एक कली लहसुन खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

रोजाना एक लहसुन खाने के क्या-क्या है फायदे

- हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल:
आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। ऐसे मरीजों के लिए लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लहसुन में 'एलिसिन' (Allicin) नाम का सक्रिय यौगिक पाया जाता है, जो नसों को आराम देकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

-बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कम:
दिल की सेहत के लिए लहसुन को बहुत अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर 10 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यह रक्त संचार (Blood Circulation) को बेहतर बनाकर दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है।

-इम्यून सिस्टम होता है मजबूत:
लहसुन में प्रचुर मात्रा में सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। हालांकि, संक्रमण से पूरी तरह बचने के लिए संतुलित आहार, एक्सरसाइज और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

-लहसुन खाने का सही तरीका
अगर आप लहसुन का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे खाने का तरीका सही होना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन की कली को छीलकर उसे थोड़ा  मैश कर लें और खाने से पहले 10 मिनट के लिए उसे वैसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से उसमें मौजूद 'एलिसिन' कंपाउंड एक्टिव हो जाता है, जिससे इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

 डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या कोई घरेलू उपाय अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!