अमरनाथ यात्रा के रूट पर हेलीकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग! VIDEO वायरल होने के बाद DGCA का एक्शन

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 09:17 AM

dangerous landing of helicopter on the route of amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के रूट पर जाने वाली एक हेलीकॉप्टर के लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कितने खतरनाक तरीके से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो रही है।

नेशनल डेस्क: अमरनाथ यात्रा के रूट पर जाने वाली एक हेलीकॉप्टर के लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कितने खतरनाक तरीके से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो रही है। यही नहीं लैडिंग से पहले कैसे एक शख्स यात्रियों को हटने के कह रहा है। वीडियो अपलोड होने के बाद यह वायरल हो गया जिसके कारण एब अमरनाथ में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए DGCA ने जांच के आदेश भी दिए हैं। 

 

क्या है वायरल वीडियो में 

एक खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देखी जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर बड़े पत्थरों और खच्चरों के बीच उबड़-खाबड़ जमीन के आसपास लैंड कर रहा है। यही नहीं हेलीकॉप्टर लैंड करने से पहले वहां चल रहे यात्रिंयों के सिर के ऊपर मंडराते हुए दिख रहा है। इस दौरान एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि साइड...साइड....साइड हो, साइड हो। वीडियो में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को देख ऐसा लग रहा है कि किसी भी वक्त वह नीचे गिर सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना यात्रा के रूट में पड़ने वाले महुगुणा पास की है।

 

DGCA ने क्या कहा

खबर के अनुसार, यह हेलीपैड्स जहां पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है उसे DGCA की तरफ से कोई क्लियरेंस नहीं मिली है। यही नहीं लैंडिंग के समय पायलट द्वारा प्रदर्शन मानकों को माना नहीं गया है। वहीं यह बात भी साफ हो रही है कि चालक द्वारा पास पार करने के लिए एसओपी भी फॉलो नहीं किए गए है। कार्रवाई करते हुए डीजीसीए ने इस घटना में शामिल एम/एस हेरिटेज एविएशन के ईसी 130 हेलीकॉप्टर के उड़ने पर रोक लगा दी है। साथ ही इसे चला रहे पायलट को भी हटा दिया गया है। यही नहीं EC130 के अन्य चॉपर के उड़ान भरने पर भी रोक लगा दिया गया है। इस घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो पहलगाम पहुंचेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!