दिल्ली बेड बॉक्स हत्याकांड: अंजू का पति बिहार से अरेस्ट, इस वजह के चलते थी हत्या

Edited By Updated: 30 Mar, 2025 10:24 PM

delhi bed box murder case anju s husband arrested from bihar

दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स' में महिला का शव मिलने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स' में महिला का शव मिलने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शाहदरा में शुक्रवार को एक फ्लैट में 'बेड' के अंदर कंबल में लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। 

पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों फ्लैट के मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और बिहार निवासी एवं चालक अभय कुमार झा उर्फ ​​सोनू (29) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने बताया कि जांच से पता चला कि आशीष ने मिश्रा और झा के साथ मिलकर अंजू की कथित तौर पर हत्या कर दी थी क्योंकि उसने (अंजू) उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 

पुलिस ने बताया कि अंजू पहले लुधियाना चली गई थी, लेकिन आशीष ने उसे वापस आने के लिए मना लिया लेकिन बाद में मिश्रा और झा की मदद से उसकी हत्या कर दी गई। उसने बताया कि इसके बाद तीन लोगों ने अंजू के शव को फ्लैट के अंदर एक बेड बॉक्स में छिपा दिया और जयपुर भाग गए। वे तीनों वहां झा के एक रिश्तेदार के घर पर रहे। पुलिस ने बताया कि आशीष से पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!