Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Jul, 2025 01:54 PM

दिल्ली में महिलाओं के लिए बड़ी बदलाव की खबर आई है। अब दिल्ली की महिलाएं DTC बसों में फ्री सफर के लिए पुराने ‘पिंक टिकट’ की जगह एक नए डिजिटल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ का इस्तेमाल करेंगी। यह कदम महिलाओं की यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और...
नेशनल डेस्क: दिल्ली में महिलाओं के लिए बड़ी बदलाव की खबर आई है। अब दिल्ली की महिलाएं DTC बसों में फ्री सफर के लिए पुराने ‘पिंक टिकट’ की जगह एक नए डिजिटल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ का इस्तेमाल करेंगी। यह कदम महिलाओं की यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। आइए जानते हैं इस नई योजना के बारे में पूरी जानकारी।
क्या है ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’?
दिल्ली सरकार ने 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ शुरू किया है। यह एक डिजिटल कार्ड होगा, जिसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम के तहत जारी किया जाएगा। इस कार्ड में होल्डर का नाम और फोटो होगा, जो इसे फ्री यात्रा के लिए वैध बनाएगा। अब दिल्ली में महिलाएं और ट्रांसजेंडर इस स्मार्ट कार्ड के जरिए DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया
सहेली स्मार्ट कार्ड पाने के लिए महिलाओं को DTC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ ही, बैंक शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है। कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक KYC शामिल हैं। कार्ड जारी होने के बाद इसे महिलाओं के पते पर डाक के माध्यम से भेजा जाएगा। कार्ड खो जाने की स्थिति में बैंक के नियमों के अनुसार डुप्लिकेट कार्ड भी जारी किया जाएगा। हालांकि कार्ड जारी करने और रखरखाव के लिए मामूली शुल्क लिया जा सकता है।
ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS)
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा देते हुए भी फेयर कलेक्शन को पारदर्शी बनाने के लिए DTC बसों में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि टिकट घोटाले जैसी घटनाएं न हों और सरकारी संसाधनों का सही उपयोग हो।