Dhanteras 2025: धनतेरस की शाम गलती से भी न करें ये भूल! जानें सही दिशा और नियम

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 12:11 PM

dhanteras 2025 don t make these mistakes on dhanteras evening learn the right

दीपावली के पाँच दिवसीय महापर्व की शुरुआत आज धनतेरस (Dhanteras 2025) के साथ हो रही है। इसे धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

नेशनल डेस्क : दीपावली के पाँच दिवसीय महापर्व की शुरुआत आज धनतेरस (Dhanteras 2025) के साथ हो रही है। इसे धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इस पावन अवसर पर धातु के बर्तन, सोना, चांदी या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा के अलावा शाम को 'दीपदान' यानी दीपक जलाने का भी विशेष विधान है।

ये भी पढ़ें- Diwali Date 2025: ज्योतिर्विदों ने दूर किया दीवाली की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

 

यमराज के नाम का दीपक क्यों?

धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों और आंगन में दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन यमराज (मृत्यु के देवता) के नाम से भी एक विशेष दीपक जलाया जाता है। यह दीपक परिवार को अकाल मृत्यु या किसी भी अशुभ प्रभाव से बचाने के लिए जलाया जाता है। दीपदान करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी है।

PunjabKesari

पूजा घर में जलाएं घी का दीपक

 शाम के समय पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के नाम से दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक में गाय के घी का उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है।  मान्यता है कि पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दक्षिण दिशा में यम का चौमुखी दीपक

 यमराज के नाम का दीपक हमेशा दक्षिण दिशा में जलाया जाता है। यह दीपक चौमुखी होना चाहिए, यानी इसमें चार बत्तियां होनी चाहिए। इस दीपक को जलाने का मतलब होता है कि परिवार पर अकाल मृत्यु का साया टलता है और कष्ट कम होते हैं। इस दीपक को जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari

कितने दीपक जलाना शुभ?

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पहला दीपक घर के बाहर किसी कोने में, यम के नाम से दक्षिण दिशा में रखा जाता है।

दीपदान का शुभ समय और मंत्र

इस साल दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, जिसकी कुल समयावधि 1 घंटा 16 मिनट है।

दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

दीपक को घी या फिर तिल के तेल से ही जलाएं। दीपक हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर ही रखें। दीपक जलाते समय ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः या ॐ कुबेराय नमः मंत्र का जाप करना बहुत फलदायी माना गया है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!