PAN Card Update Online: अब मिनटों में सुधारें PAN Card में हुई ये गलती, Step by Step जानें पूरा प्रोसेस

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 03:22 PM

now rectify this mistake in pan card in minutes know the complete process

PAN Card आज के इस डिजिटल दौर में काफी जरुरी हो गया है।  बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो, ITR भरना हो या नई नौकरी की शुरुआत करनी हो, हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन, अगर आपके पैन कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो यह आपके लिए बड़ी मुसीबत...

PAN Card Update Online: PAN Card आज के इस डिजिटल दौर में काफी जरुरी हो गया है।  बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो, ITR भरना हो या नई नौकरी की शुरुआत करनी हो, हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन, अगर आपके पैन कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो यह आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। तो आइए जानते हैं कि कि कैसे मिनटों में आप घर बैठ कर ही अपने पैन कार्ड में हुई गलती को ठीक कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Step-by-Step पूरा प्रोसेस

पैन कार्ड में सुधार के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1.      वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले NSDL (Protean) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करें।

2.      सही विकल्प चुनें: 'Application Type' में जाकर 'Changes or Correction in existing PAN data' का विकल्प चुनें।

3.      डिटेल्स भरें: अपना पैन नंबर, नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।

4.      टोकन नंबर: फॉर्म सबमिट करने के बाद 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा, इसे संभाल कर रखें।

5.      डेटा अपडेट करें: जो जानकारी (नाम, फोटो या साइन) आप बदलना चाहते हैं, उसे सही-सही भरें।

6.      दस्तावेज अपलोड करें: पहचान पत्र (ID Proof), पता (Address Proof) और जन्मतिथि का प्रमाण स्कैन करके अपलोड करें।

7.      फीस का भुगतान: सुधार के लिए निर्धारित सरकारी शुल्क (फीस) का ऑनलाइन भुगतान करें।

8.      स्लिप डाउनलोड करें: अंत में Acknowledgement Slip डाउनलोड करें, जिससे आप भविष्य में स्टेटस ट्रैक कर सकें।

PunjabKesari

अगर ऑनलाइन काम न बने तो क्या करें?

यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया काम करवाना मुश्किल लगता है तो आप अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर या जन सेवा केंद्र जा सकते हैं। वहां मामूली सर्विस चार्ज देकर आप एक्सपर्ट्स से अपनी डिटेल्स ठीक करवा सकते हैं। ध्यान रहे, साथ में ओरिजिनल दस्तावेज ले जाना न भूलें।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!