Credit-Debit Card New Rules: अगर आपके पास हैं ये 5 कार्ड तो भूल जाइए फ्री एयरपोर्ट खाना, 31 मार्च के बाद देना होगा चार्ज; जानें नया नियम

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 02:58 PM

airport lounge access rules will change from april 1st

अगर आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त एंट्री और खाने-पीने का मजा उठाते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। 1 अप्रैल 2026 से बैंकों और NPCI ने लाउंज एक्सेस के नियमों में भारी कटौती करने का फैसला किया है। अब 'फ्री'...

Credit-Debit Card New Rules: अगर आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त एंट्री और खाने-पीने का मजा उठाते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। 1 अप्रैल 2026 से बैंकों और NPCI ने लाउंज एक्सेस के नियमों में भारी कटौती करने का फैसला किया है। अब 'फ्री' सुविधा के लिए आपको अपनी जेब से एक निश्चित रकम खर्च करनी होगी या फिर कुछ कार्ड्स पर यह सुविधा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

RuPay Platinum कार्ड होल्डर्स को सबसे बड़ा झटका

NPCI के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, RuPay Platinum डेबिट कार्ड पर मिलने वाली फ्री एयरपोर्ट लाउंज सुविधा 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। PNB, HDFC और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे बड़े बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी कर दिया है। अब इस कार्ड से न तो डोमेस्टिक और न ही इंटरनेशनल लाउंज में एंट्री मिलेगी।

PunjabKesari

'खर्च करो और फायदा पाओ' मॉडल

RuPay Select कार्ड रखने वालों के लिए सुविधा जारी रहेगी, लेकिन अब यह 'खर्च आधारित' (Spend-based) होगी। नियम के अनुसार, यदि आप एक तिमाही  में कं से कम ₹5000 खर्च करते हैं, तभी आप अगली तिमाही में लाउंज एक्सेस का लाभ ले पाएंगे। यानी अब बिना कार्ड स्वाइप किए मुफ्त एंट्री मुमकिन नहीं होगी।

Airtel Axis Bank क्रेडिट कार्ड में भी बदलाव

एक्सिस बैंक ने अपने लोकप्रिय Airtel Axis Bank Credit Card के नियमों में 12 अप्रैल 2026 से बदलाव करने का एलान किया है। लाउंज एक्सेस में सालाना मिलने वाली 4 फ्री घरेलू लाउंज विजिट को बंद किया जा रहा है। रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसे स्विगी, जोमैटो और बिग बास्केट पर मिलने वाला 10% कैशबैक अब बंद होगा। इसके बजाय जोमैटो और ब्लिंकिट पर 'वैल्यू बैक' ऑफर मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹200 प्रति माह होगी।

कार्ड यूजर्स अब क्या करें?

1.      अपना कार्ड चेक करें: यदि आपके पास RuPay Platinum कार्ड है, तो 31 मार्च तक ही लाउंज एक्सेस का लाभ उठा लें।

2.      स्पेंड टारगेट पूरा करें: यदि आप RuPay Select यूजर हैं, तो लाउंज एक्सेस एक्टिव रखने के लिए महीने का खर्च प्लान करें।

3.      वैकल्पिक कार्ड: उन प्रीमियम कार्ड्स की तलाश करें जिनमें अभी भी बिना शर्त लाउंज एक्सेस मिल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!