सिनियर डॉक्टर ने मिलने के बहाने बुलाया MBBS की छात्रा को, फिर हॉस्टल में कर दिया दुष्कर्म

Edited By Updated: 07 Jan, 2025 12:18 AM

dirty work with junior doctor

ग्वालियर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े छात्रावास में 25 वर्षीय कनिष्ठ चिकित्सक से बलात्कार के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः ग्वालियर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े छात्रावास में 25 वर्षीय कनिष्ठ चिकित्सक से बलात्कार के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कथित घटना रविवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर छात्रावास में हुई और पीड़िता द्वारा शहर के कंपू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक जादौन ने बताया कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह कॉलेज छात्राओं के छात्रावास में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी भी एक कनिष्ठ चिकित्सक है और पीड़िता के साथ पढ़ता है। 

जादौन ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को खाली पड़े लड़कों के एक पुराने छात्रावास में मिलने बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह खाली पड़े छात्रावास में पहुंची, तो आरोपी ने उसे धमकाया और उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!