Diwali 2025: दिवाली के दिन जरूर करें ये एक काम, घर में सुख-समृद्धि का होगा वास

Edited By Updated: 20 Oct, 2025 02:46 PM

do this one thing on diwali happiness and prosperity will prevail in the house

दिवाली 2025 पर घरों को दीपकों और लाइटों से सजाना शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। दिवाली पर घर के मुख्य द्वार, तुलसी का पौधा, रसोई, आंगन और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना विशेष लाभकारी है।...

नेशनल डेस्क : दिवाली केवल रोशनी का त्योहार ही नहीं, बल्कि यह घर और मन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी अवसर है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपकों और लाइटों से सजाते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और देवी-देवताओं से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

लेकिन दिवाली के दिन दीपक कहीं भी नहीं जलाना चाहिए, बल्कि घर की शुभ जगहों और दिशाओं में दीपक रखने से धन, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं दिवाली पर घर के किन 5 प्रमुख स्थानों पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए:

1. मुख्य द्वार पर दीपक

घर के मेन गेट या मुख्य द्वार पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - दिवाली पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

2. तुलसी के पौधे के नीचे

घर में तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन तुलसी के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

3. रसोई में दीपक

घर की रसोई में दीपक जलाने से घर में अन्न के भंडार भरते हैं। यह देवी अन्नपूर्णा का विशेष स्थान है। रसोई में दीपक जलाने से घर में हमेशा भोजन और खुशहाली बनी रहती है, और परिवार के सदस्यों का जीवन सुचारू चलता है।

4. आंगन में दीपक

घर के आंगन में दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आंगन में दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही, यह माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने का भी उपाय है।

यह भी पढ़ें - Silver Price Today: दिवाली के दिन चांदी की दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

5. पीपल के पेड़ के नीचे

पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। दिवाली पर पीपल के नीचे दीपक जलाने से पापों का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस स्थान पर दीपक जलाकर प्रणाम करना बेहद लाभकारी होता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!