इजिप्ट टूरिज्म: काहिरा से असवान तक - सभ्यता की गोद में एक अद्भुत यात्रा

Updated: 19 Nov, 2025 01:27 PM

egypt tourism from cairo to aswan a wonderful journey in the lap of civilization

इतिहास, रहस्य और संस्कृति का प्रतीक देश, जहां हर कदम पर सभ्यता की झलक मिलती है।

नई दिल्ली / ज्योत्सना रावत: इतिहास, रहस्य और संस्कृति का प्रतीक देश, जहां हर कदम पर सभ्यता की झलक मिलती है। नील नदी के किनारे बसा यह देश दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का साक्षी है। यहां पिरामिड, मंदिर और नदी का हर किनारा मानो समय की परतों में छिपे रहस्यों को उजागर करता है। आइए चलते हैं काहिरा से असवान तक की इस अद्भुत यात्रा पर।

PunjabKesari

काहिरा : इतिहास और आधुनिकता का संगम

मिस्र की राजधानी काहिरा अतीत और वर्तमान का अनोखा मेल है। गीजा के पिरामिड और स्फिंक्स इसकी

पहचान हैं। लगभग 4,500 वर्ष पुराने खुफू का पिरामिड आज भी अपनी भव्यता से यात्रियों को मंत्रमुग्ध करता है। स्फिंक्स की विशाल प्रतिमा मिस्र के रहस्यों की प्रतीक है।
काहिरा का इजिप्शियन म्यूज़ियम फिरौन काल की ममियों और प्राचीन कलाकृतियों का खजाना है। शाम को खान-एल-खलीली बाजार की रौनक, पारंपरिक गहने, मसाले और नील नदी पर डिनर क्रूज पर्यटकों को आधुनिक मिस्र का स्वाद चखाते हैं।

PunjabKesari

हुर्गादा : लाल सागर का नीला आकर्षण

काहिरा से आगे बढ़ते ही हुर्गादा का रोमांचक संसार शुरू होता है। लाल सागर के किनारे बसा यह शहर पानी और रोमांच का संगम है। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और विंडसर्फिंग जैसी गतिविधियां यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। समुद्र की लहरों और सफेद रेत पर टहलना सुकूनभरा अनुभव देता है। रात में बीच क्लब्स और सीफ़ूड रेस्टोरेंट्स यहां की नाइटलाइफ़ को जीवंत बनाते हैं।

PunjabKesari

एल गूना : आधुनिक मिस्र की पहचान

हुर्गादा से लगभग 25 किलोमीटर दूर एल गूना 'रेड सी की वेनिस' कहलाता है। कृत्रिम लैगून, छोटे पुल और नौकाएं इसे आकर्षक बनाते हैं। पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन, लग्जरी रिसॉर्ट्स, गॉल्फ और शांत वातावरण इसे और खूबसूरत बनात है।

 

PunjabKesari

लक्सर और असवान : प्राचीनता और शांति के प्रतीक

लक्सर को 'ओपन-एयर म्यूज़ियम' कहा जाता है। कर्नाक और लक्सर मंदिरों की भव्यता, विशाल स्तंभ और पत्थरों पर उकेरी चित्रलिपियां मिस्र की प्राचीन आत्मा को जीवित रखती हैं। नील के पार वैली ऑफ द किंग्स में फिरौन राजाओं की कब्रें हैं, जिनमें तुतनखामुन की समाधि सबसे प्रसिद्ध है। दक्षिण में असवान, नील की गोद में बसा शांत शहर, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। फिलाए मंदिर देवी आइसिस को समर्पित है, जबकि अबू सिम्बल के मंदिर मिस्र की स्थापत्य प्रतिभा का सर्वोत्तम उदाहरण हैं।

PunjabKesari

मिस्र में हर पत्थर एक कहानी कहता है। यह देश केवल अतीत नहीं, बल्कि वर्तमान में भी सभ्यता की गूंज को जीवंत रखता है। नील नदी की लहरों के साथ बहता मिस्र हमें याद दिलाता है कि इतिहास कभी बूढ़ा नहीं होता — वह हमेशा प्रेरणा देता है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!