एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में आपदा प्रबंधन की समीक्षा की

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 02:07 AM

eknath shinde reviews disaster management in maharashtra

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि सभी व्यवस्थाएं उचित समन्वय से काम करेंगी ताकि आपदाओं में कोई जनहानि नहीं हो। शिंदे राज्य में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

मुबंईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि सभी व्यवस्थाएं उचित समन्वय से काम करेंगी ताकि आपदाओं में कोई जनहानि नहीं हो। शिंदे राज्य में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में काम करें जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदाओं में समन्वय बहुत जरूरी है। 

एनडीआरएफ के साथ सेना ने पिछले साल बाढ़ की स्थिति में अच्छा काम किया था। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम कार्यालयों में वार रूम व्यवस्था तैयार कर लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। 

शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में कहा कि मैं और उपमुख्यमंत्री चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं और हमें सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में तेजी लानी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!