‘खालसा तिरंगा यात्रा’ में सिख युवाओं का उत्साह, दिल्ली में निकाली गई बाइक रैली

Edited By Mansa Devi,Updated: 21 May, 2025 02:50 PM

enthusiasm of sikh youth in khalsa tiranga yatra bike

भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में बुधवार को दिल्ली में ‘खालसा तिरंगा यात्रा' में कई सिख युवकों ने भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्तव्य पथ पर संपन्न हुई इस यात्रा के...

नेशनल डेस्क: भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में बुधवार को दिल्ली में ‘खालसा तिरंगा यात्रा' में कई सिख युवकों ने भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्तव्य पथ पर संपन्न हुई इस यात्रा के दौरान सिख युवा बाइक पर तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए। मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी यात्रा में शामिल हुए। गुप्ता ने खालसा समुदाय को देश के सबसे बहादुर समुदायों में से एक बताया और कहा कि वे आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपकी यहां उपस्थिति हमारे सशस्त्र बलों के प्रति भावना की अभिव्यक्ति है। यह एकता का संदेश देगी और पूरे देश के लोगों को प्रेरित करेगी।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!