1 Visa 29 countries Visit Free: एक ऐसा ताकतवर वीजा जिससे 29 देशों में मिलती है सीधी एंट्री, जानें क्या है शेंगेन वीजा और इसकी खासियत

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 11:42 AM

29 countries in europe schengen visa mexico south korea georgia philippines

अगर आप यूरोप के अलग-अलग देशों की संस्कृति, खान-पान और वहां की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो शेंगेन वीजा आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे दुनिया के सबसे प्रभावशाली वीजा में से एक माना जाता है क्योंकि यह आपको यूरोप के 29 देशों की...

नेशनल डेस्क: अगर आप यूरोप के अलग-अलग देशों की संस्कृति, खान-पान और वहां की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो शेंगेन वीजा आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे दुनिया के सबसे प्रभावशाली वीजा में से एक माना जाता है क्योंकि यह आपको यूरोप के 29 देशों की सरहदों को बिना किसी परेशानी के पार करने की आजादी देता है। फ्रांस की Eiffel Tower वाली गलियां हों या स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियां, जर्मनी के ऐतिहासिक शहर हों या Italy के खूबसूरत समुद्र तट, यह एक अकेला वीजा आपके लिए यूरोप के लगभग हर बड़े देश का दरवाजा खोल देता है।

सिर्फ यूरोप ही नहीं, और भी है इसकी पहुंच
इस वीजा की ताकत सिर्फ शेंगेन क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। चूंकि इस वीजा को जारी करने से पहले यात्रियों की बहुत ही बारीकी और सख्ती से जांच की जाती है, इसलिए दुनिया के कई अन्य देश भी इस पर पूरा भरोसा करते हैं। यही वजह है कि अगर आपके पास Valid Schengen Visa है, तो आप Mexico, South Korea, Georgia, Philippines और Vatican City जैसे कई गैर-यूरोपीय देशों में भी बिना अलग से Visa लिए दाखिल हो सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यूनाइटेड किंगडम (London आदि) और आयरलैंड जाने के लिए आपको अलग से अनुमति लेनी होगी, क्योंकि ये इस समझौते का हिस्सा नहीं हैं।

इन कागजातों के बिना अधूरी है तैयारी
इतने ताकतवर वीजा को हासिल करने के लिए आपकी प्रोफाइल का मजबूत होना जरूरी है। आवेदन करते समय आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका पासपोर्ट कम से कम 3 महीने तक वैध हो। इसके अलावा आपकी फ्लाइट की कन्फर्म टिकटें, ठहरने के लिए होटल की बुकिंग और आपकी आर्थिक स्थिति को दर्शाने वाले पिछले 6 महीनों के बैंक स्टेटमेंट और बीते 3 सालों का Income Tax Return (ITR) बेहद जरूरी है। साथ ही, आपकी सुरक्षा के लिए कम से कम 30,000 यूरो के कवर वाला ट्रेवल इंश्योरेंस होना भी अनिवार्य शर्त है।

आवेदन की सही जगह का चुनाव कैसे करें?
अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि वे किस देश के दूतावास में अपनी फाइल जमा करें। इसका नियम बहुत सीधा है: आप अपनी यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा समय जिस देश में बिताने वाले हैं, आपको उसी देश के दूतावास में आवेदन करना चाहिए। अगर आपका प्लान ऐसा है कि आप हर देश में बराबर दिन रुकेंगे, तो उस देश के दूतावास जाएं जहां आप सबसे पहले कदम रखने वाले हैं। एक बार यह वीजा हाथ में आ गया, तो समझिये यूरोप की सरहदें आपके स्वागत के लिए तैयार हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!