पिता ही निकला दरिंदा: 14 साल की बेटी से 3 दिनों तक किया दुष्कर्म, जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 05:50 PM

father raped 14 year old daughter for three days

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में छह साल रहने के बाद साल 2024 में भारत लौटा था। आरोप है कि उसने 9, 10 और 11 मई को अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

नेशनल डेस्क: गुजरात के नवसारी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता पर आरोप लगा है कि उसने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया और उसके साथ लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से लगभग 20 दिन बाद पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई। वहीं मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में छह साल रहने के बाद साल 2024 में भारत लौटा था। आरोप है कि उसने 9, 10 और 11 मई को अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत की हदें पार करते हुए उसने हर बार पीड़िता को जबरन गर्भनिरोधक गोलियां दीं, ताकि उसकी इस घिनौनी हरकत का किसी को पता न चले। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

मां के सामने खुली सच्चाई 

धमकी के डर से नाबालिग पीड़िता काफी दिन तक चुप रही। आखिरकार 30 मई को उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की दास्तान सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। नवसारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की टीम ने कुछ ही घंटों में उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!