दिल्ली की फूल मंडी में दिनदहाड़े गोलीकांड, एक व्यक्ति की हत्या

Edited By Updated: 10 Mar, 2025 11:25 AM

firing in broad daylight in delhi s flower market one person killed

पूर्वी दिल्ली से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली में फूल मंडी के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्यामें राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फूल मंडी के पास 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।...

नेशनल डेस्क। पूर्वी दिल्ली से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली में फूल मंडी के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्यामें राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फूल मंडी के पास 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर गांव का निवासी रोहित गोली लगने से घायल हो गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना फूल मंडी के पास एक व्यस्त इलाके में घटी। उन्होंने बताया कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

कैसे हुई वारदात?

पुलिस के मुताबिक, रोहित गाजीपुर गांव का रहने वाला था। घटना के समय वह फूल मंडी के पास मौजूद था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रोहित को एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

यह घटना एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!