FOG Alert: इस राज्य में कहर बरपाएगा घना कोहरा... ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Edited By Updated: 20 Dec, 2025 07:05 PM

fog alert dense fog will wreak havoc in this state orange alert issued

झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट' (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की बुलेटिन के...

नेशनल डेस्क: झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट' (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं।

इसके अनुसार, इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इन इलाकों में 22 दिसंबर तक काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, 'येलो अलर्ट' 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। आईएमडी के अनुसार, 21 दिसंबर को 13 जिलों, 22 दिसंबर को 10 जिलों और 23 दिसंबर को आठ जिलों में कोहरे का असर पड़ सकता है।

बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को जिन जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है उनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में हल्की दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण राज्य के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों में घना कोहरा बना रहेगा। यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रही सकती है।”

उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। साथ ही उन्होंने कम दृश्यता को देखते हुए सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यानी शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक में रांची में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद लोहरदगा में यह 7.7 डिग्री और लातेहार में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि चाईबासा में यह 11 डिग्री और जमशेदपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!