US-Iran War से गोल्ड मार्केट में हड़कंप! सोना 23 हजार रुपये तक हो सकता महंगा, मार्च में क्या होंगी 10g Gold की कीमत, एक्सपर्ट की भविष्यवाणी

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 03:57 PM

geopolitical tensions us attack on iran gold price in futures market

इजरायल-अमेरिका के ईरान पर बड़े हमले ने सीधे वैश्विक बाजारों में खलबली मचा दी है। जैसे-जैसे मिसाइलों के धुएं से मिडिल ईस्ट का आसमान काला हो रहा है, सुरक्षित निवेश के रूप में 'पीला सोना' और 'सफेद चांदी' निवेशकों की पहली पसंद बन गए हैं। विशेषज्ञों का...

नेशनल डेस्क:  इजरायल-अमेरिका के ईरान पर बड़े हमले ने सीधे वैश्विक बाजारों में खलबली मचा दी है। जैसे-जैसे मिसाइलों के धुएं से मिडिल ईस्ट का आसमान काला हो रहा है, सुरक्षित निवेश के रूप में 'पीला सोना' और 'सफेद चांदी' निवेशकों की पहली पसंद बन गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सोमवार को जब बाजार खुलेगा, तो हम बुलियन मार्केट में एक ऐसा 'धमाका' देख सकते हैं जो पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा।

मार्च में क्या होंगी 10g Gold की कीमत
जियो-पॉलिटिकल तनाव इस समय अपने चरम पर है। अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और जवाब में ईरान की आक्रामक कार्रवाई ने सोने की कीमतों के लिए एक नया 'ट्रिगर' सेट कर दिया है। बाजार के दिग्गजों, जैसे केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया का अनुमान है कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही सोने की कीमतों में 15 फीसदी तक का बड़ा उछाल आ सकता है। इसका सीधा मतलब यह है कि सोना अपने मौजूदा स्तर से करीब 23 हजार रुपए महंगा होकर 1.85 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के आंकड़े को छू सकता है। वहीं, कमोडिटी एक्सपर्ट भी इस तेजी को लेकर आश्वस्त हैं और उनके अनुसार सोमवार को ही भाव 1.75 लाख रुपए के पार निकल सकते हैं।

चांदी में भी आएगा भारी उछाल
चांदी की चमक भी इस युद्ध की आग में और तेज होने वाली है। जानकारों का अनुमान है कि चांदी एक बार फिर 3 लाख रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 3.20 लाख रुपए तक जा सकती है। वर्तमान में चांदी 2.82 लाख रुपए के आसपास टिकी हुई है, जिसमें 20 से 40 हजार रुपए तक की तत्काल तेजी आने की प्रबल संभावना है।

इस भारी उथल-पुथल के पीछे डोनाल्ड ट्रंप के वे कड़े बयान हैं जिनमें उन्होंने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाने की बात कही है। दूसरी ओर, ईरान द्वारा यूएई स्थित अमेरिकी एयरबेस पर किए गए हमलों ने आग में घी डालने का काम किया है। फिलहाल वायदा बाजार में सोना 1.62 लाख रुपए और चांदी 2.82 लाख रुपए के स्तर पर बंद हुए हैं, लेकिन सोमवार की सुबह निवेशकों के लिए किसी बड़े वित्तीय रोमांच से कम नहीं होने वाली है। अगर यह युद्ध लंबा खिंचता है, जैसा कि आसार दिख रहे हैं, तो सोने और चांदी की कीमतें उन ऊंचाइयों को छू सकती हैं जिसकी कल्पना अब तक नहीं की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!