Gold Price Today: आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 05 Nov, 2025 05:09 PM

gold and silver prices fall sharply again today find out the latest rates in

देव दिवाली के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में उत्सव का माहौल है, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों से दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी...

नेशनल डेस्क: देव दिवाली के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में उत्सव का माहौल है, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों से दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कड़ी मौद्रिक नीति के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। चांदी के दाम में भी उतार-चढ़ाव जारी है।

5 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,21,630 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,500 रुपए, 18 कैरेट – 91,260 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट – 1,21,480 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,350 रुपए, 18 कैरेट – 91,110 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,21,970 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,800 रुपए, 18 कैरेट – 93,250 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,21,480 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,350 रुपए, 18 कैरेट – 91,110 रुपए
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,21,530 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,400 रुपए, 18 कैरेट – 91,160 रुपए
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,21,630 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,500 रुपए, 18 कैरेट – 91,260 रुपए
चंडीगढ़: 24 कैरेट – 1,21,630 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,500 रुपए, 18 कैरेट – 91,260 रुपए
भुवनेश्वर: 24 कैरेट – 1,21,630 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,500 रुपए, 18 कैरेट – 91,260 रुपए
हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,21,480 रुपए, 22 कैरेट – 1,11,350 रुपए, 18 कैरेट – 91,110 रुपए


शादी सीजन में सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद
नवंबर की शुरुआत के साथ ही भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सोने की मांग बढ़ सकती है। हालांकि, कीमतों में उतार-चढ़ाव हर दिन हो रहा है। 5 नवंबर को कम हुई कीमतें निवेशकों के लिए सोने में निवेश का एक अच्छा मौका पेश करती हैं।

सोने और चांदी में निवेश क्यों है लोकप्रिय
भारत में निवेशक लंबे समय से सोना और चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं पर भरोसा करते आए हैं। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोना निवेशकों को सुरक्षित विकल्प देता है। इसके अलावा, भारतीय संस्कृति में शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरा रही है। दिवाली, शादी या अन्य शुभ अवसरों पर सोना खरीदना आम भारतीय परिवारों में अब भी प्रचलित है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!