Edited By Sahil Kumar,Updated: 04 Mar, 2026 12:26 PM

होली के दिन सोना और चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 2,700 रुपये बढ़कर 1,63,800 रुपये तक पहुंची, जबकि चांदी 7,800 रुपये की तेजी के साथ 2,73,833 रुपये पर ट्रेड हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों...
नेशनल डेस्कः होली के रंगों के बीच आज सोने और चांदी के बाजार में भी उत्साह देखने को मिला। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 2,700 रुपये और चांदी में लगभग 7,800 रुपये की तेजी दर्ज की गई। निवेशक और गहनों के खरीदार दोनों ही इस तेजी से प्रभावित दिखे।
सोने-चांदी में बढ़ोतरी
2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने ने पिछले सत्र में 1,61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद होने के बाद आज 1,63,265 रुपये पर ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 1,63,800 रुपये तक पहुंच गई। सुबह यह 2,282 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 5 मई डिलीवरी वाली चांदी ने पिछले सत्र में 2,65,318 रुपये प्रति किलो का स्तर छोड़ा था और आज 2,71,000 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 7,800 रुपये से अधिक बढ़कर 2,73,833 रुपये तक पहुंच गई। सुबह 10.07 बजे चांदी 6,885 रुपये की तेजी के साथ 2,72,203 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें एक सप्ताह के निचले स्तर पर थीं, लेकिन बाद में इसमें सुधार देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ $5,168.69 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.1 फीसदी की तेजी के साथ $5,178.40 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर में भी सुधार हुआ। यह 3.5 फीसदी बढ़कर $84.92 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
दिल्ली
22 कैरेट: 1,23,032 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट: 1,34,208 रुपये/8 ग्राम
मुंबई
22 कैरेट: 1,22,912 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट: 1,34,088 रुपये/8 ग्राम
चेन्नई
22 कैरेट: 1,23,712 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट: 1,34,960 रुपये/8 ग्राम
हैदराबाद
22 कैरेट: 1,22,912 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट: 1,34,008 रुपये/8 ग्राम