Weather Update: उत्तर में गर्मी, दक्षिण में भारी बारिश अलर्ट – 6 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट!

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 09:04 PM

india weather 20 february 2026

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में सर्दी अब लगभग विदा ले चुकी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि दक्षिण भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां दोबारा सक्रिय हो गई हैं।

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में सर्दी अब लगभग विदा ले चुकी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि दक्षिण भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां दोबारा सक्रिय हो गई हैं। India Meteorological Department (IMD) ने 20 फरवरी 2026 से अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

समुद्री इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और पश्चिमी श्रीलंका तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इन क्षेत्रों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 किन राज्यों में बारिश की संभावना?

IMD के अनुसार 20 से 24 फरवरी के बीच मुख्य रूप से दक्षिणी और पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर दिखेगा:

केरल और माहे

20 से 23 फरवरी तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा। 21-22 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल

21-22 फरवरी को तेज बारिश की संभावना, जबकि 23-24 फरवरी को हल्की वर्षा हो सकती है।

 उत्तराखंड

22 से 24 फरवरी के बीच छिटपुट बारिश। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में असर दिख सकता है।

हिमाचल प्रदेश

23 फरवरी को कई इलाकों में बारिश की संभावना। शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन प्रभावित हो सकते हैं।

पश्चिम बंगाल और झारखंड

24 फरवरी को गंगा के मैदानी क्षेत्रों और झारखंड में भारी वर्षा की चेतावनी।

ओडिशा

23-24 फरवरी को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश।

इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

प्रमुख शहरों का 20 फरवरी मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली

आसमान साफ रहने की संभावना, सुबह हल्का कोहरा। अधिकतम तापमान 27–29°C, न्यूनतम 14–16°C। दिन में हल्की गर्मी का एहसास।

लखनऊ

साफ मौसम, अधिकतम 29°C और न्यूनतम 16°C। हालिया बारिश के बाद ठंड बढ़ी थी, अब मौसम सामान्य।

 पटना

गर्मी की शुरुआत, अधिकतम 29°C और न्यूनतम 18°C। अगले सप्ताह तापमान 30-32°C तक जा सकता है।

शिमला

साफ लेकिन ठंडा मौसम। अधिकतम 19°C, न्यूनतम 7°C। 23 फरवरी को बारिश संभव।

रांची

साफ आसमान, अधिकतम 28°C और न्यूनतम 17°C। 24 फरवरी को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

 भोपाल

कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना। अधिकतम 28°C, न्यूनतम 17°C। हवाएं 30-40 किमी/घंटा तक चल सकती हैं।

 जयपुर

पूरी तरह साफ मौसम। अधिकतम 26°C, न्यूनतम 14°C। बारिश की संभावना नहीं।

 चेन्नई

आंशिक बादल, हल्की बारिश या गरज-चमक संभव। सुबह हल्का कोहरा असर डाल सकता है।

यात्रियों और मछुआरों के लिए सलाह

  • पहाड़ी इलाकों की यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।
  • तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें।
  • समुद्र में जाने वाले मछुआरे चेतावनी का पालन करें।

उत्तर भारत में जहां गर्मी दस्तक दे रही है, वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश से राहत मिलने की संभावना है। बदलते मौसम के बीच सतर्क रहना ही समझदारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!