Gold Rate Today: एयर स्ट्राइक के बाद सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, 24 carat gold का आया नया रेट

Edited By Updated: 07 May, 2025 12:33 PM

gold price gold and silver price  price of 24 carat gold 10 gram gold price

आज देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बदलाव देखा गया। सुबह जहां सोने की कीमत में करीब 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं दोपहर तक बाजार ने यू-टर्न लेते हुए 500 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की। अब 24 कैरेट सोने की कीमत 99,000 रुपये...

नेशनल डेस्क: आज देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बदलाव देखा गया। सुबह जहां सोने की कीमत में करीब 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं दोपहर तक बाजार ने यू-टर्न लेते हुए 500 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की। अब 24 कैरेट सोने की कीमत 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है। चांदी की कीमत में भी हल्की तेजी देखी गई है।

आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम):

 बड़ी बात यह है कि कल यानी 6 मई को 24 कैरेट सोना ₹98,460 पर बंद हुआ था, जबकि आज यह ₹99,000 तक जा पहुंचा है। तेजी का यह सिलसिला अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से देखा जा रहा है।

 आपके शहर में कितना है सोने का रेट (प्रति ग्राम):

शहर

22 कैरेट (₹)

24 कैरेट (₹)

18 कैरेट (₹)

चेन्नई

₹9,075

₹9,900

₹7,455

मुंबई

₹9,075

₹9,900

₹7,425

दिल्ली

₹9,090

₹9,915

₹7,438

चांदी का हाल:

आज चांदी की कीमत में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है। हालांकि अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें मामूली बढ़त या स्थिरता बनी हुई है।

 क्या है तेजी का कारण?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से वैश्विक अनिश्चितता और सेफ हेवन एसेट्स यानी सोने की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इसी कारण कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!