Edited By Sahil Kumar,Updated: 01 Feb, 2026 09:17 PM

रविवार को बजट 2026 के असर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के चलते एमसीएक्स पर सोना और चांदी के दाम कमजोर रहे। सोने में करीब 14 हजार रुपये तक गिरावट आई, जबकि चांदी स्थिर रही। विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को तेजी की संभावना कम है और...
नेशनल डेस्कः बजट 2026 के प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थितियों के चलते रविवार को भी कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी कमजोर नजर आए। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में आज लगभग 14 हजार रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। हालांकि शाम तक कीमतों में मामूली सुधार हुआ और बाजार बंद होने से पहले सोने के भाव में 783 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
क्या कल भी आएगी गिरावट?
आज 24 कैरट सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी का रेट 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर होकर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार को भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी की संभावना कम है। बाजार में गिरावट या स्थिरता की स्थिति बनी रह सकती है। इसके पीछे तीन मुख्य वजहें हैं:
बजट 2026 का असर – वित्त मंत्री द्वारा कस्टम ड्यूटी को लेकर दिए गए संकेतों ने घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों पर दबाव बढ़ा दिया है। ज्वेलरी इंडस्ट्री लंबे समय से ड्यूटी कम करने की मांग कर रही थी।
मुनाफावसूली – पिछले हफ्ते सोना-चांदी अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। अब बड़े निवेशक मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बेच रहे हैं, जिससे कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
मजबूत डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्थिति – वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और अमेरिका में नए ‘फेड प्रमुख’ को लेकर चर्चा ने सोने की चमक पर असर डाला है।