रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला, बस को बनाया निशाना, 15 लोगों की मौत

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 10:28 PM

russia launches major drone attack on ukraine 15 killed

यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूसी ड्रोन हमले में खनिकों को ले जा रही बस को निशाना बनाया गया जिसमें 15 लोग मारे गए। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूसी ड्रोन हमले में खनिकों को ले जा रही बस को निशाना बनाया गया जिसमें 15 लोग मारे गए। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने रविवार को यह जानकारी दी। 

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, इस हमले में सात अन्य लोग घायल हो गए और कुछ जगह आग भी लग गई जिस पर बाद में काबू पा लिया गया। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि बस उसकी थी और उसने रूस पर निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में डीटीईके की खदानों पर "बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमला" करने का आरोप लगाया। 

इस क्षेत्र की राजधानी निप्रो है। कंपनी ने 'टेलीग्राम' पोस्ट में कहा, "हमलों में से एक का केंद्र कंपनी की एक बस थी जो निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में ड्यूटी पूरी होने के बाद कंपनी से खनिकों को ले जा रही थी।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!