हरियाणा का जवान ‘फिट है तो हिट है’ को कर रहा चरितार्थ

Edited By Updated: 04 Oct, 2023 05:48 PM

haryana s soldier is implementing  fit hai to hit hai

हरियाणा का जवान ‘फिट है तो हिट है’ को कर रहा चरितार्थ

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर -(अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुश्ती व कबड्डी प्रदेश के माट्टी के पारम्परिक खेल हैं, जिनको गांव-गांव में प्राचीन समय से खेला जाता है और ऐसे खेल हमें ऊर्जा, संस्कार व प्रेरणा देते हैं और इसी के चलते आज हरियाणा को खेलों की धरती व खेलों का हब के नाम से जाना जाता है।

       

मुख्यमंत्री आज हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के बच्छेर स्टेडियम  में आयोजित  पांच दिवसीय 72 वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर का शुभारंभ करने उपरान्त उपस्थित पुलिस जवानों व विभिन्न प्रदेशों से आए पुलिस खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व अर्धसैनिक बलों की 36 टीमों के 2561 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

       

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए पुलिस खिलाड़ियों का हरियाणा की पावन धरा पर पहुंचने पर स्वागत व अभिनन्दन  किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बधाई व शुभकामनाएं दी।

       

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जो फिट है वो हिट है। शारीरिक व्यायाम करने के साथ-साथ जो योग पद्धति को अपनाकर या खेल खेलकर अपने आपको फिट रखता है, वहीं हिट होता है। यही प्रदर्शन खिलाड़ियों की ओर से दिखता है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी जीतता है तो उस विजय से न केवल उसे ऊर्जा मिलती है बल्कि पूरे देश की जनता को ऊर्जा मिलती है। खेलों में पुलिस का भी कम योगदान नहीं है और हरियाणा पुलिस के जवान तो धाकड़ हैं, जो प्रधानमंत्री के संदेश ‘फिट है तो हिट है’ को सही मायने में चरितार्थ कर रहे हैं।

       

मनोहर लाल ने कहा कि कुश्ती  को दंगल कहा जाता है दंगल में एक खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी की पीठ जमीन पर टिका कर चित करता है और वह विजयी होता है। पुलिस का कर्तव्य भी दंगल से कम नहीं है, जब कभी अपराधियों से मुठभेड़ होती है तो अपराधी की पीठ टिकाना ही पुलिस का लक्ष्य होता है।

       

उन्होंने कहा कि खेल हर हरियाणवी की शान है और अपनी खेल प्रतिभा दिखाकर यहां के खिलाड़ियों ने सदैव देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। अभी हाल ही में चीन में चल  रहे 19वें एशियन गेम्स में भी देश को अब तक  मिले 71 पदकों में से 19 हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं।

       

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को खेल, पुलिस, शिक्षा व ऊर्जा विभाग में नौकरियों में आरक्षण का विशेष प्रावधान किया है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों में हॉकी व मुक्केबाजी की नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें 5 से 15 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

       

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश विश्व का ऐसा प्रदेश है, जहां ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की सरकार ने निरंतर पहल की है। गांव, खण्ड, जिला व राज्य स्तरीय खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है, जहां पर खिलाड़ी अभ्यास कर आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश भर से आए सभी पुलिस खिलाड़ियों को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हुआ महाभारत युद्ध का स्मृति चिन्ह अर्जुन रथ स्मृति के रूप में प्रदान करने की भी घोषणा की।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!