Heavy Rain Alert: कल होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 04 Nov, 2025 05:55 PM

heavy rain alert heavy rain expected tomorrow imd issues high alert

देशभर में इस बार मानसून के बाद भी कई राज्यों में मौसम फिर करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 और 5 नवंबर के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में...

नेशनल डेस्क : देशभर में इस बार मानसून ने जमकर अपना असर दिखाया। कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे नदियों, तालाबों और बांधों में पानी भर गया और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि कुछ दिनों तक बारिश थम गई थी, लेकिन अब फिर से आसमान में बादल उमड़ने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 नवंबर के लिए कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में इस बार मानसून काफी सक्रिय रहा। अब मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है कि राज्य के कुछ जिलों में 5 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गरजने और हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें - ₹12 हजार सोना और ₹20 हजार चांदी हुई सस्ती... शादी के सीजन में औंंधे मुंह गिरे दाम, क्या अब खरीदना फायदेमंद?

हरियाणा में भी बरस सकते हैं बादल

हरियाणा में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। अब मौसम विभाग ने बताया है कि 5 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और कर्नाटक के कई जिलों में 5 नवंबर को भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

IMD ने चेतावनी दी है कि देश के उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 5 नवंबर को तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी और कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी और इसी के साथ ठंड भी बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: कनाडा की नई पॉलिसी ने तोड़े युवाओं के सपने, भारतीय छात्रों को दिया बड़ा झटका

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!