Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी! इन 12 राज्यों पर आंधी-बारिश और बिजली दिखाएंगे अपना तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 08:37 AM

weather wreaks havoc on 12 states imd issues major alert

देश के कई हिस्सों में जहां एक तरफ बसंत की दस्तक के साथ तापमान बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। 22 से 24 फरवरी के बीच देश के 12 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का...

Weather Alert : देश के कई हिस्सों में जहां एक तरफ बसंत की दस्तक के साथ तापमान बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। 22 से 24 फरवरी के बीच देश के 12 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले 48 से 72 घंटों के भीतर भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा है।

प्रमुख चेतावनी: 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 से 72 घंटों के भीतर भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा है। विशेष रूप से हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जो फसलों और कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंचा सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश: कैसा रहेगा आज का हाल?

PunjabKesari

राजस्थान में गर्मी की दस्तक, कश्मीर में टूटा रिकॉर्ड

  • राजस्थान: यहां गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। बाड़मेर और फलोदी में पारा 33°C के करीब पहुंच गया है।

  • कश्मीर: श्रीनगर में कुदरत का अजीब करिश्मा दिख रहा है। यहां फरवरी में तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर यानी 21°C तक जा पहुंचा है जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • बिहार: पटना और आसपास के जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते तापमान 29°C तक जाने की उम्मीद है।

PunjabKesari

दक्षिण भारत: चक्रवाती हवाओं का खतरा

दक्षिण के राज्यों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण भारी बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु और केरल में चक्रवाती हवाओं के असर से कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली समेत 6 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। चेन्नई में भी बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!