Heavy Rain Alert : इन राज्यों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं... IMD का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 08:42 PM

heavy rain and strong winds expected in these states

देश के कई हिस्सों में सर्दी भले ही ढलान पर नजर आ रही हो, लेकिन मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने एक बार फिर लोगों को सतर्क कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 फरवरी को कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। अनुमान है कि इस दौरान 40...

नेशनल डेस्क : देश के कई हिस्सों में सर्दी भले ही ढलान पर नजर आ रही हो, लेकिन मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने एक बार फिर लोगों को सतर्क कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 फरवरी को कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। अनुमान है कि इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 16-17 फरवरी के बीच वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

उत्तर भारत के कई जिलों में कोहरे की मार

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 27 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार, झज्जर और पानीपत में भी सुबह के समय विजिबिलिटी प्रभावित होने की आशंका है। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में भी कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली: बादल रहेंगे, बारिश के आसार नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। सुबह के समय 5 से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश: साफ मौसम, लेकिन कोहरा परेशानी बनेगा

प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि लखनऊ, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद और देवरिया में कोहरा असर डाल सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

बिहार: बारिश नहीं, पर कोहरे का असर

बिहार में 13 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत 10 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान: फिलहाल राहत, 17 फरवरी को बदलेगा मौसम

राजस्थान में अभी मौसम साफ रहेगा। लेकिन 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। भरतपुर, अलवर, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा और बीकानेर में कोहरा छाने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मध्य प्रदेश: अभी साफ आसमान, बाद में बदलेंगे संकेत

13 फरवरी को मध्य प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि 16 फरवरी के बाद भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना और छिंदवाड़ा में बादल छाने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल: 16 फरवरी से सक्रिय होगा सिस्टम

उत्तराखंड में 16 फरवरी के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में वर्षा के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में भी 16 और 17 फरवरी को कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर: बारिश और ठंड का दौर

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!