Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने किसानों और पर्यटकों के लिए जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 21 Sep, 2025 07:41 PM

heavy rain will wreak havoc in the next 24 hours imd has issued a high alert

गुजरात का मौसम सुहावना रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद भी पूरे महीने मौसम अच्छा रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

नेशनल डेस्क: गुजरात का मौसम सुहावना रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद भी पूरे महीने मौसम अच्छा रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा अक्टूबर का मौसम?
तापमान: IMD का अनुमान है कि 1 से 15 अक्टूबर के बीच सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
हल्की बारिश: फेस्टिवल सीजन के दौरान दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, पूरे राज्य में इसका असर सीमित रहेगा।
कच्छ का मौसम: कच्छ में दिन में तेज धूप रहेगी और तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है।


किसानों और पर्यटकों के लिए क्या है सलाह?
IMD के अनुसार, यह महीना किसानों के लिए फसलों की कटाई का अच्छा समय है। मौसम में नमी कम होने से फसलें सुरक्षित रहेंगी, लेकिन किसानों को अभी भी सिंचाई पर ध्यान देना होगा। पर्यटकों के लिए भी अक्टूबर गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय है। इस सुहावने मौसम में कच्छ में रण उत्सव और गिर के जंगलों में वन्यजीवों को देखने का आनंद लिया जा सकता है। खासकर, इस मौसम में शेर देखने की संभावना ज़्यादा होती है।


आईएमडी ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नियमित रूप से मौसम ऐप्स देखते रहें, ताकि किसी भी अचानक बदलाव के लिए वे तैयार रह सकें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!