Heavy Rain Alert : अगले 24 घंटे हो जाएं सावधान! इन 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 08:05 PM

heavy rain alert rain and thunderstorms expected in these 9 states over the nex

फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने लोगों को चौंका दिया है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले...

नेशनल डेस्क : फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने लोगों को चौंका दिया है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और 14 फरवरी तक ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। बच्चों, बुजुर्गों और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

इन 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

आईएमडी ने जिन राज्यों में खराब मौसम की आशंका जताई है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के संकेत हैं। समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को तट से दूर रहने और किसानों को खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर का कहर

उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा। हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत और कुरुक्षेत्र तथा पंजाब के अमृतसर, पटियाला, जालंधर और लुधियाना में भी सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

PunjabKesari

दिल्ली: बादल, बारिश और ठंड का कॉम्बो

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 3 फरवरी को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश: बारिश के साथ कोहरे की मार

यूपी के कई जिलों में 3 फरवरी को बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बांदा, चित्रकूट और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और आगरा जैसे शहरों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी घट सकती है। लखनऊ में तापमान 22 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

बिहार: बारिश नहीं, लेकिन कोहरा परेशान करेगा

बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। गोपालगंज, सीवान, सारण और चंपारण इलाकों में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है। पटना में बादल छाए रहेंगे और तापमान 26 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी चिंता

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली और पिथौरागढ़ में जोरदार बारिश की चेतावनी है, जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. मनाली में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!