Jharkhand Student Protest पर चुप नहीं हूं, बल्कि खुलकर बोल रहा हूं:  राहुल गांधी

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 02:12 PM

i am not silent on jharkhand violence against students is unacceptable rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मामले पर चुप नहीं हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं है। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा...

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मामले पर चुप नहीं हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं है। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस भी शामिल है।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के आंदोलन से जुड़े एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ''झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, बल्कि खुलकर बोल रहा हूं।'' उन्होंने कहा, ''मैंने संवाददाता सम्मेलन में साफ कहा है कि हम अपने छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को स्वीकार नहीं करते हैं।'' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार को बातचीत करके समस्या का समाधान निकालना चाहिए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!