भाजपा मशहूर हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम लोग क्या उम्मीद करें : केजरीवाल

Edited By Updated: 16 Jan, 2025 07:03 PM

if bjp cannot ensure safety of celebrities what about common people

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की। मुंबई स्थित सैफ अली खान के आवास पर एक अज्ञात ने उनपर चाकू से छह बार वार किया। अभिनेता को...

नेशनल डेस्क : आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की। मुंबई स्थित सैफ अली खान के आवास पर एक अज्ञात ने उनपर चाकू से छह बार वार किया। अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘जब भाजपा की डबल इंजन सरकार सैफ अली खान जैसी मशहूर हस्ती की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकते हैं?'' उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे हमले कोई नयी बात नहीं हैं। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हुई और भाजपा के गठबंधन सहयोगी बाबा सिद्दीकी की हत्या देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है।''

आप प्रमुख ने खान पर हमले को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अगर भाजपा नीत केंद्र सरकार हमारी सीमाओं, देश, राष्ट्रीय राजधानी और भारत के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!