Monsoon 2025 Alert: 27, 28, 29, 30 व 31 मई तक भारी बारिश की चेतावनी, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी, IMD का बड़ा अपडेट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 May, 2025 07:10 AM

imd rain alert monsoon 2025 kerala maharashtra rain delhi ncr rain

गर्मी से तप रहे देश में अब राहत की बौछार शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से पहले दस्तक देकर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी मानसून पहुंच गया है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। भारतीय मौसम...

नेशनल डेस्क: गर्मी से तप रहे देश में अब राहत की बौछार शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से पहले दस्तक देकर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी मानसून पहुंच गया है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

कहां-कहां बरसेगा मानसून का कहर?

  • महाराष्ट्र: 35 साल बाद मई में ही मानसून की एंट्री, मुंबई समेत कई हिस्सों में रेड अलर्ट। IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में बादल गरजने के साथ तेज आंधी (50-70 किमी/घंटा की रफ्तार) और बारिश का अलर्ट है।

  • केरल और कर्नाटक: भारी बारिश का रेड अलर्ट, समुद्री इलाकों में तूफानी हवाएं और ऊंची लहरों की चेतावनी।

  • दिल्ली-एनसीआर: सुबह हुई तेज बारिश के बाद मौसम में ठंडक, येलो अलर्ट के साथ गरज-चमक और 50 किमी/घंटे की हवाओं की संभावना।

  • गुजरात व मराठवाड़ा: तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, खासकर कोंकण और गोवा में 30 मई तक मूसलाधार बारिश का अनुमान।

  • उत्तर-पूर्व भारत: असम, मेघालय, नगालैंड सहित अन्य राज्यों में 25 से 31 मई तक भारी बारिश की चेतावनी।

  • छत्तीसगढ़: प्री-मानसून की दस्तक, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गर्मी से राहत की उम्मीद।

  • राजस्थान: 28 मई से राहत के आसार, फिलहाल तेज गर्म हवाएं और धूल भरी आंधी जारी रहने की संभावना।

मौसम का बिगड़ता हाल, क्या रखें ध्यान?

इन परिस्थितियों में नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें, समुद्री तटों पर न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसानों के लिए भी सलाह दी गई है कि वे फसल और उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मानसून की इस रिकॉर्डतोड़ और तेजी से बढ़ती रफ्तार से देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश और तूफान की आशंका ने चिंता भी बढ़ा दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!